दहेज की खातिर विवाहिता को पीटा, पति-ससुर पर केस
गोंडा, जुलाई 24 -- तरबगंज, संवाददाता। दहेज में गाड़ी और जेवर की मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के घांचा निवासी बाबादीन पाण्डेय ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने बेटी की शादी चार वर्ष पूर्व चांदपुर निवासी मंगल पाण्डेय से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मंगल पाण्डेय और ससुर बैरागी उर्फ राकेश पाण्डेय दहेज में गाड़ी व जेवर मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर दोनों मिलकर बेटी के साथ मारपीट करके उसका उत्पीड़िन कर रहे थे। गुरुवार को भी दोनों ने मिलकर बेटी के साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नशे में धुत्त रहते हैं। उनके खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे चल रहे हैं। थाना प्रभारी श्रीधर पाठक ने बताया कि पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.