रामपुर, अगस्त 2 -- बिलासपुर। दहेज के लिए विवाहिता तथा उसके मायके वालों को मारपीट कर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव हिरनखेड़ा निवासी सविना द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति भूरा तथा ससुराल वाले दहेज को लेकर आएदिन उसे प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। महिला का कहना है कि तीन-चार दिन पहले उसकी मां शबाना, बहन साईना ससुराल वालों को समझने के लिए आई, तो उन्होंने मां और बहन के साथ भी मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस पर प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया की पीड़िता की तहरीर के आधार पर भूरा, हसीन जहां, सरोज, सोफिया, सैदी, मेहराज के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई ...