रामपुर, मई 12 -- बिलासपुर। दहेज में दस लाख रुपये और कार न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की हैं। खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरा निवासी करीना बी द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें कहा कि पांच साल पहले उसका विवाह केमरी क्षेत्र के गांव हींगा नगला निवासी मुसीन खां के साथ हुआ था। महिला ने बताया कि उसके मायके वालों द्वारा विवाह में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। जिससे ससुराल वाले खुश नहीं थे और दहेज में कार तथा दस लाख रुपये की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- आगरा के ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा जिसको लेकर ससुराल वाले आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कहा कि कई बार पंचायतें होने...