गाज़ियाबाद, जून 1 -- -विजयनगर क्षेत्र में रेलकर्मी पति और उसके परिजनों ने पीड़िता को कमरे में बंद करके पीटा -महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

घटना का विवरण गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर क्षेत्र में रहने वाले रेलवे कर्मचारी पति पर आरोप लगा है कि उसने अपने माता-पिता के उकसावे पर पत्नी को कमरे में बंद कर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ व कंधे की हड्डियां टूट गईं, जबकि सिर में भी गहरी लौट आई। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शादी और दहेज की मांग थाना बाह, जिला आगरा के गांव जरार निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन ललिता की शादी 12 नवंबर 2024 को फिरोजाबाद जिले के गांव बरकतपुर निवासी गोविंद राम के साथ हु...