बागपत, जून 27 -- अमीनगर सराय। हजूराबाद गढ़ी गांव की महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने, दहेज मांगने, मारपीट करने तथा घर से निकालने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हजूराबाद गढ़ी गांव निवासी मोनिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2020 में गांव पुठड़ निवासी नीरज कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- दहेज की खातिर मारपीट करने का आरोप लगाया थाना प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि तहरीर के आधार महिला के ससुराल पक्ष के छ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्...