गाज़ियाबाद, जून 1 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती महिला को मासूम बेटे समेत घर से निकालने का मामला सामने आया है। कविनगर थाना पुलिस ने पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चिरंजीव विहार सेक्टर-दस निवासी आंचल गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी 23 अप्रैल 2024 को जगदीश नगर निवासी शुभम गुप्ता के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में करीब 20 लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद से ही पति शुभम, सास कल्पना गुप्ता, ससुर पवन गुप्ता और ननद दीपिका गुप्ता अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। महिला ने बताया कि पति के जन्मदिन...