दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का आरोप
गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने पति, सास-ससुर और ननद-ननदोई पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महेंद्रा एन्क्लेव स्थित बरसाना अपार्टमेंट में रहने वाली मनीषा ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि उनका विवाह 22 जनवरी 2024 को मेरठ के शिव शक्तिनगर निवासी भूपेंद्र चौधरी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह में उनके पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। विवाह के बाद वह ससुराल चली गईं। वहां शुरुआती कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति, सास और ससुर ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.