बरेली, अप्रैल 12 -- दहेज की खातिर पति एवं ससुराल वालों ने महिला से मारपीट कर हैवानियत की हदें पार कर दीं और उसे तीन तलाक दे दिया। इस मामले में थाना बिथरी में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिथरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने हाफिजगंज के गांव में रहने वाले पति समेत छह ससुराल वालों पर रिपोर्ट लिखाई है। महिला के मुताबिक पति तीन मार्च को उसे मायके से लेकर गया और फिर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मारपीट कर उनके पैर की हड्डी तोड़ दी। दबाव के चलते उन्हें अस्पताल में तो भर्ती कराया, लेकिन पूरा इलाज नहीं कराया। अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर ले जाकर पति ने बंधक बनाकर प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल वालों से शिकायत की तो तीन अप्रैल को सबने मिलकर मारपीट की, जिससे उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हो ...