रुद्रपुर, जून 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बेटी की शादी तय होने के बाद लड़के पक्ष पर अतिरिक्त दहेज मांगने और मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र निवासी त्रिलोकी राम के अनुसार, वर्ष 2025 में बिचौलियों के माध्यम से उनकी पुत्री रेनू देवी का रिश्ता पीलीभीत निवासी दिनेश कुमार से तय हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से अप्रैल 2026 में विवाह की तिथि तय की गई। आरोप है कि करीब एक माह बाद बिचौलिये सुभाष और पनको देवी के साथ वर दिनेश कुमार, उसका भाई मनोज कुमार, पिता कृष्ण और मां मीरा देवी उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कथित रूप से बारात ...