दहेज की अतिरिक्त मांग पर पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- गांव भरकुंडा कंचनपुर निवासी एक विवाहिता ने पति सास और ससुर पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के भरकुंडा कंचनपुर निवासी गुरविंदर कौर पुत्री रसिंदर सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 4 मार्च 2017 को जिला पीलीभीत की तहसील पूरनपुर के गांव कबीरगंज निवासी कुलविंदर सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद पति कुलविंदर सिंह, ससुर तारा सिंह और सास गुरमीत कौर अतिरिक्त 20 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि 4 अप्रैल को पति, सास और ससुर ने मिलकर उसके साथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.