संभल, फरवरी 15 -- थाना धनारी क्षेत्र के गांव बायभूड़ निवासी पुष्पा पुत्री रामभूप ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व गांव जरीफनगर जिला बदायूं निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगें। महिला ने जब कहा कि उसके पिता ने शादी में सात लाख रुपये दिए हैं तो इसी बात पर महिला के साथ मारपीट की। महिला ने पिता एवं मामा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति बिरलेश, सुरेश, पवना, वीरवती व लखपत निवासी जरीफनगर जिला बदायूं के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.