दहेज और मारपीट के आरोप, एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं
जमशेदपुर, जून 12 -- जमशेदपुर। जुगसलाई की रहने वाली तेजेंद्र कौर ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जानलेवा हमले का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के करीब एक माह बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। तेजेंद्र कौर ने जुगसलाई थाना में अपने पति सुखविंदर सिंह, सास हरजीत कौर और ससुर बलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उनका कहना है कि वर्ष 2012 में गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी के दौरान सुखविंदर सिंह से परिचय हुआ था, जिसके बाद 11 नवंबर 2016 को साकची गुरुद्वारा में दोनों का विवाह हुआ। विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से 10 लाख रुपये दहेज की मांग की जाने लगी और मांग पूरी नहीं होने पर लगातार प्रताड़ित किया गया。
पीड़िता की मारपीट का आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.