दहेज और छेड़छाड़ के आरोप में पांच पर मुकदमा
रामपुर, जुलाई 9 -- बिलासपुर। महिला ने पति, देवर, सास, ननद और ससुर पर दहेज की मांग, मारपीट, उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसका विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व राजेश पुत्र महेश साहनी निवासी मोहल्ला सुभाषनगर दिबदिबा से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति, देवर, सास, ननद और ससुर ने दहेज में एक बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये नकद की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया।आरोप है कि 20 अप्रैल 2026 को उसका देवर कमरे में घुस आया और अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपित वहां से भाग गया। उसने जब यह बात पति और ससु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.