फरीदाबाद, अप्रैल 27 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। एनआईटी दो तथा गांव सुनपेड़ में दहेज निषेध अधिनियम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही घरेलू हिंसा के विषय पर भी विस्तृत जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के उन्मूलन के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है और विभिन्न स्तरों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने जानकारी देते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.