संतकबीरनगर, अप्रैल 10 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। थाना धनघटा क्षेत्र के दुल्हापार कला गांव की एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। महिला का आरोप है कि दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मुकदमों में नामजद उसके ससुर और सास कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अवैध तरीके से वीजा बनवाकर हज यात्रा के बहाने विदेश भागने की योजना बना रहे हैं।पीड़िता खालिदा खातून ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसने अपने पति और ससुराल वालों के विरुद्ध जनपद बस्ती के महिला थाने और त्वरित गति न्यायालय (महिलाओं के विरुद्ध अपराध) में मुकदमा दर्ज कराया है। पत्र के अनुसार, मामले में विभिन्न धाराओं में कार्रवाई विचाराधीन है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर और सास ने न्यायालय में लंबित मुकदमों की जानकारी छिपाकर और संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.