हरदोई, फरवरी 11 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोटहिया मजरा पिपोना निवासी एक पिता ने अपनी पुत्री की शादी टूटने के मामले में दहेज की मांग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जागेश्वर लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री की शादी उमेश कुमार उर्फ सचिन निवासी दिलावर नगर थाना कछौना के साथ तय हुई थी। विवाह की तिथि 25 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। बारात आने की तैयारी चल रही थी। विवाह कार्ड भी छप चुके थे। आरोप है कि 23 नवंबर 2025 को सगाई के बाद वर पक्ष के उमेश कुमार उर्फ सचिन, राजकुमार, चेतराम, चेतराम की पत्नी और नीरज ने दहेज में सोने की चेन, बाइक समेत अन्य सामान की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज करते हुए शादी से इनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.