उरई, मार्च 10 -- उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम रिछारा निवासी कमलेश कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि संजू कुशवाहा निवासी ग्राम गोहन थाना गोहन समेत चार ससुरालीजनो ने मिलकर उसकी पुत्री से अतिरिक्त दहेज की मांग की। मांग पूरी न करने पर उसके साथ मारपीट की और प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दी है। इस पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...