बाराबंकी, मार्च 7 -- हैदरगढ़। एक विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ जिले के थाना गोसाईगंज की प्रियंका पाण्डेय ने हैदरगढ़ थाने आकर तहरीर दी है। बताया कि उनका विवाह 29 अप्रैल 2025 को थाना हैदरगढ़ के दतौली गांव निवासी विष्णु मिश्र से हुआ था। उसके पिता ने विवाह में पांच लाख रुपए नगद व कार दी थी। युवती विदा होकर ससुराल आई तो उसके पति, ससुर कृष्ण कुमार मिश्र, सास सहित अन्य ससुरालीजन दहेज कम होने की बात कहकर उसका उत्पीड़न करने लगे। आए दिन मारपीट से परेशान थी। इसी बीच होली के मौके पर उसके पिता कमल किशोर व बहन उसकी ससुराल दतौली आइंर्। पिता के सामने ही पति व ससुरालियों ने उसकी पिटाई की। पति ने उसके कपड़े फाड़कर अश्लील वीडियो भी बनाया। इसे वायरल करने की धमकी दी। ...