दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा में पति समेत चार पर मुकदमा
औरैया, अगस्त 5 -- कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में विवाहिता के पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनगर अटसू निवासी नीलम देवी की तहरीर के अनुसार उनकी पुत्री मोहिनी देवी का विवाह वर्ष 2022 में सांफर निवासी आनंद कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से पति, सास, ससुर और अन्य परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। शिकायत में कहा गया है कि 17 जुलाई 2026 की रात पति और सास ने विवाहिता के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल छीन लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। अगले दिन विवाहिता ने डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग उसे अपने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.