बरेली, जुलाई 15 -- आंवला। एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज़ उत्पीड़न तथा आत्महत्या को उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामनगर की पल्लवी शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व संभल जिला के बहजोई के मनोज कुमार शर्मा के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। जिसमें उनके मायके वालों ने काफी दहेज़ दिया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इतने पर संतुष्ट नहीं थे। वे उसे और अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे तथा उसे आत्महत्या के लिए भी मजबूर किया गया। परेशान होकर जब भी अपने मायके चली आती, तभी उसकी ससुराल पक्ष के लोग उसे बुलाकर ले जाते। फिर उनका वही रवैया रहता। पुलिस ने पति मनोज कुमार शर्मा, ससुर प्रवीण शर्मा, व सास प्रेमा पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.