चित्रकूट, अगस्त 1 -- चित्रकूट। सरधुवा थाना पुलिस ने महिला आयोग के आदेश पर क्षेत्र की रहने वाली नेहा देवी की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के मामले में ससुरालीजनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी 27 अप्रैल 2022 को राजापुर के माधौगंज निवासी श्रीचंद्र के साथ हुई थी। शादी में मिले दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। वह शादी के बाद दहेज में चार पहिया वाहन व एक लाख रुपये नकद मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करते थे। बीते 25 दिसंबर को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष सरधुवा शिवआसरे का कहना है कि तहरीर के आधार पर पीड़िता के पति श्रीचंद्र, सास उर्मिला, ससुर कैलाश, जेठ फूलचंद्र, ज्ञानचंद्र व हरिशचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...