दहेज उत्पीड़न में यूपी से आरोपित पति गिरफ्तार, जेल
बगहा, अगस्त 7 -- नरकटियागंज।निज प्रतिनिधि शिकारपुर पुलिस ने यूपी के कुशीनगर से दहेज उत्पीड़न में आरोपित कुशीनगर निवासी अनुप गुप्ता को गिरफ्तार किया है। मामले में अजुआ गांव निवासी महिला खुशबू कुमारी ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें पति अनुप गुप्ता, सास विमल देवी, ससुर मुन्ना गुप्ता और देवर अंकुर गुप्ता को आरोपित किया गया है। आरोप है कि उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसे तरह तरह से प्रताड़ित किया गया। विगत 15 जुलाई 2025 को उसके पति ने ससुराल वालो के साथ मिलकर उसका ढाई माह का गर्भ गिरा दिया। दूसरी बार गर्भवती होने पर विगत 27 फरवरी 2026 को सभी आरोपितों ने उसकी पिटाई की और गर्भ गिरा दिया। उसके बाद पति मायके में भी पहुंच कर पीटकर अधमरा कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पति को जेल भेज दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.