दहेज उत्पीड़न में पांच ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज
मऊ, मई 3 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता खुशबू गुप्ता निवासी सिद्धा अहिलासपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में बलिया जनपद के सरयां बगडौरा निवासी राकेश गुप्ता से हुई थी। खुशबू का आरोप है कि शादी के बाद ससुरालीजनों ने पांच लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी। यह मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि 28 अप्रैल 2025 को सभी आरोपियों ने मिलकर उसकी पिटाई की, उसके गहने और अन्य सामान छीन लिए और उसे घर से निकाल दिया। किसी तरह वह अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.