सोनभद्र, मई 3 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर पीड़िता उषा देवी पाल की तहरीर पर की है।मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के रतनपुरवा गांव निवासी उषा देवी पुत्री सुक्कल की शादी वर्ष 2021 में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मरगोटवा शिवद्वार निवासी विकास पाल पुत्र इंद्रजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए बराबर उत्पीड़न किया जाता रहा तथा मारपीट की गई। इससे विवाहिता द्वारा घोरावल कोतवाली तथा न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई गई। घोरावल कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वादी उषा देवी की तहरीर पर पति विकास पाल, ससुर इंद्रजीत, सास श्याम दुलारी, नंद मीना...