सोनभद्र, मार्च 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। करमा थाना पुलिस ने बुधवार को दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उसे कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। करमा थाना क्षेत्र के मोकरसिम गांव निवासी पीड़िता रुकसाना ने बताया कि उसका विवाह 14 अप्रैल 2018 को मिर्जापुर जिले के पहाड़ी गांव निवासी अयूम के साथ हुआ था। विवाह के बाद पति अयूम, ससुर इद्दुस, सास सालेहा, जेठ कयूम, देवर अयूब, कलाम की तरफ से दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे लगातार परेशान किया जाता रहा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता के अनुसार, 17 मार्च को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.