सोनभद्र, अप्रैल 25 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने भीसूर गांव निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भीसूर गांव की एक विवाहिता के द्वारा अपने ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज की मांग कर मारने पीटने का आरोप लगाया। विवहिता की तहरीर पर पति देवकुमार, ससुर माताशरण व सास सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...