दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज
औरैया, मई 15 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने और पुत्र को छीन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी अंजना पुत्री रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2021 को जालौन जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र स्थित निषाद नगर निवासी दीप सिंह उर्फ सिंटू के साथ हुई थी। विवाह में उसके पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद पति दीप सिंह उर्फ सिंटू, ससुर रामशरण, सास कलावती तथा ननद उमा और पूनम अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये कीमत का प्लाट और एक तोला सोने की चेन की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न को लेकर विवाहिता ने दर्ज कराय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.