दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
औरैया, जून 30 -- थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव धनऊपुर निवासी सिंकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी पांच मई 2025 को इटावा जनपद के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव मूझ निवासी संजीव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति संजीव, सास पप्पी, ससुर रघु, ननद रोशनी और देवर गोलू दहेज में भैंस और सोने की जंजीर की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता का आरोप है कि 20 अप्रैल को मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में पिता मुकेश बाबू के घर रह रही है। पीड़िता ने बताया कि वह तीन माह की गर्भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.