मिर्जापुर, जून 17 -- अहरौरा। एसपी के निर्देश पर अहरौरा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में मंगलवार को नौ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के नई बाजार निवासी मुन्नालाल सोनकर की पुत्री नीलम सोनकर ने अपने सास, ससुर, पति, सहित नौ लोगों के विरुद्ध दहेज में कार मांगने और न देने पर मारपीट कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की नीलम सोनकर की शादी अप्रैल 2025 में फुलवरिया थाना कैंट वाराणसी निवासी रमेश सोनकर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष दहेज में कार की मांग करने लगा। न देने पर मारपीट कर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना से क्षुब्ध विवाहिता अपने मायके चली आई। तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्...