मऊ, मार्च 11 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र क्षेत्र के नेवादा गांव में दहेज उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस टीम ने एक दिन पूर्व मंगलवार को पीड़ित विवाहिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था।शिकायतकर्ता विवाहिता सीमा ने चिरैयाकोट थाने में दहेज उत्पीड़न को लेकर पति रवि, ससुर बालेश्वर, सास प्रमिला, ननद सविता और देवर राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2024 को नेवादा गांव निवासी बालेश्वर पाल के बेटे रवि से हुई थी। उसके माता-पिता ने अपनी क्षमतानुसार दहेज देकर उसकी शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.