मऊ, दिसम्बर 20 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और छेड़खानी के गंभीर आरोपों में पुलिस ने आठ ससुरालीजनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना कोपागंज क्षेत्र के बलुआ कुर्थीजाफरपुर गांव का है। पीड़िता उम्मे रुमा पत्नी अब्दुल्लाह निवासी बलुआ कुर्थीजाफरपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 13 अगस्त 2023 को हुआ था। ससुराल पहुंचते ही पति और अन्य परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। पीड़िता के अनुसार ससुराल पक्ष द्वारा पांच लाख रुपये नकद, चार पहिया वाहन व अन्य कीमती सामान की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप लगाया कि 27 अगस्त 2025 की रात पति और ससुराल पक्ष ने घर से भगा दिया। थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.