सोनभद्र, अप्रैल 15 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला के भाई ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया हैं कि वह अपने बहन की शादी एक वर्ष पूर्व मझौली गांव में किया था और अपनी औकात के अनुसार दहेज में सामान दिया था। बुधवार को एक लाख रूपये की मांग करते हुए मेरी बहन से गाली -गलौज करते हुए मारपीट की गई। इस संबंध में कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न मामले मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत छह पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.