गोरखपुर, सितम्बर 30 -- जंगलधूषण/पिपराइच,हिटी। पिपराइच थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जंगल औराही विष्णु टोला निवासी नीलम देवी ने पति मुकेश गुप्ता, ससुर शंभू गुप्ता, सास होसला देवी, देवर राकेश और देवरानी पुष्पा गुप्ता पर दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाया। तहरीर के अनुसार 29 सितंबर की सुबह आरोपितों ने गाली-गलौज व मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं जंगल तिनकोनिया नंबर-3 बनटांगिया निवासी करिश्मा ने पति गोविन्द, सास प्रभावती और ननद उर्मिला व मीना पर एक लाख रुपये दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि 15 सितंबर को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...