दहेज उत्पीड़न और मारपीट में चार पर केस
सोनभद्र, जून 15 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता की तहरीर पर की है। दुद्धी के बीडर गांव निवासी फुलकुमारी देवी ने दुद्धी कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व झारखंड निवासी साजन सिंह कुशवाहा से हुई थी। विवाह के बाद से ही पति तथा ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा कई बार घर से निकालने की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ जबरन मारपीट कर गंभीर रूप से प्रताड़ित किया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.