मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ, संवाददाता। मऊ जिला कारागार में वर्ष 2024 से दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में दोषी कैंसर पीड़ित बंदी की मंगलवार की शाम को बीएचयू वाराणसी से मऊ जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। कैंसर पीड़ित बंदी का शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबेटोला निवासी 65 वर्षीय शंकर दयाल दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में दोषी होने के बाद जिला कारागार में वर्ष 2024 से निरुद्ध था। वह काफी दिनों से कैंसर बीमारी से पीड़ित था। एक दिन पूर्व सोमवार को तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए वापस जिला अस्पताल भेज दिया था। यह भी पढ़ें- जिला कारागार में जेल वार्डन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मंगलवार की शाम को जिला अस्पत...