मुरादाबाद, अगस्त 5 -- दहेज उत्पीड़न और गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत होने के बाद पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शिकायत के अनुसार मृतक महिला का निकाह वर्ष 2024 में अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी आमिल के साथ हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोग कम दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 31 जुलाई को मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद महिला को पहले मुरादाबाद और फिर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत कर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने पति सहित सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी ह...