दहेज उत्पीड़न और गर्भपात कराने में आठ पर रिपोर्ट
हरदोई, जून 10 -- संडीला। ग्राम बेलई निवासी सुषमा ने बताया उसका विवाह 13 मार्च, 2023 को प्रशांत से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से पति प्रशांत, ससुर सत्यपाल सास चम्पा, प्रताप, सुरेखा निवासी ढ़ीकुन्नी, रेखा निवासी उत्तरकोध, सीता निवासी छेदाखेड़ा आरती निवासी मूसेला, ठाकुर प्रसाद निवासी बसंतापुर दहेज में चार पहिया गाड़ी व सोने की चैन और एक लाख पिता से लाने का दबाव बनाने लगे और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मारपीट करने लगे जान बचाकर वह अपने मायके चली आयी और विपक्षीगणो ने मिलकर गर्भपात भी करा दिया। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- पति समेत आठ पर दहेज उत्पीड़न का कराया केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.