प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति, सास-ससुर, देवर और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने, जबरन गर्भपात कराने और घर से निकाल देने का गंभीर आरोप लगाया है। एयरपोर्ट पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।नईबस्ती बेनीगंज निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2014 में उसकी शादी एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी सुरेश पाल के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष मोटरसाइकिल और अतिरिक्त रुपये की मांग करता रहा। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला का आरोप है कि ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई और देवर ने अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी दो बेटियों की उचित इलाज और द...