मऊ, मई 28 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के पीवाताल निवासिनी विवाहिता से दहेज में बुलेट एवं पांच लाख रुपये की मांग को लेकर घर से निकाल देने, पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, ससुर सहित चार ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत किया है। बोझी क्षेत्र के पीवाताल निवासी स्व.राजकुमार गोंड की पुत्री कल्पना गोंड की शादी 9 दिसम्बर 2020 को बलिया जनपद के उभांव थाना अंतर्गत शाहपुर निवासी कृष्णा गोंड से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति कृष्णा गोंड, ससुर रमेश गोंड, सास सुग्गी देवी व देवर सचिन गोंड दहेज में बुलेट बाईक व पांच लाख नकदी की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करते थे। पति ने दूसरी शादी करने के बाद करीब ढाई वर्ष प...