दहेज उत्पीड़न, जबरन गर्भपात व धमकी में मुकदमा दर्ज
औरैया, मार्च 21 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न, जबरन गर्भपात, मारपीट और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। लंबे समय तक कार्रवाई न होने से परेशान पीड़िता ने मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने यह कदम उठाया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आलमगीरपुर निवासी पीड़िता ने आरोप लगाया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात इटावा निवासी सतेन्द्र कुमार से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। वर्ष 2025 में गर्भवती होने पर आरोपी व उसके परिजनों ने शादी के बदले 10 लाख रुपये और कार की मांग की। विरोध करने पर धमकाया गया। आरोप है कि 5 लाख रुपये लेने के बाद 27 जून 2025 को विवाह किया गया, लेकिन उसे ससुराल न ले जाकर अन्य स्थान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.