मुरादाबाद, मार्च 10 -- थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में कार की मांग को लेकर मारपीट, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम नरौदा निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह करीब तीन माह पूर्व ग्राम महमूदपुर माफी निवासी अतीक पुत्र मौ. लतीफ के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति अतीक, ससुर लतीफ, सास और ननंद दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे ताने देने, गाली-गलौज करने और मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि वह शुरू में सब कुछ सहती रही, लेकिन ससुराल पक्ष का व्यवहार दिन-प्रतिदिन और कठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.