बिजनौर, अप्रैल 4 -- शेरकोट। एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शहजादपुर निवासी आनंद कुमार पुत्र गंगाराम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री शशी रानी का विवाह 12 वर्ष पूर्व भिक्कावाला निवासी भारत सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही शशी रानी को उसकी सास अनीता देवी और देवर नवीन द्वारा लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर शशी ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मृतका द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में भी उत्पीड़न का जिक्र होने की बात सामने आई है। परिजनों ने कहा कि घटना की सूचना उन्हें समय पर नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.