दहेज उत्पीड़न से परेशान नवविवाहिता ने मायके में फंदे से लटककर जान दी
लखीमपुरखीरी, जून 10 -- लखीमपुर। सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम दक्षिण सहिंजना में एक नवविवाहिता ने बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मायके में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दक्षिण सहिंजना निवासी राजकुमारी (22) पुत्री मनीराम का विवाह 27 अप्रैल 2026 को पलिया कोतवाली क्षेत्र के अतरिया गांव निवासी नीरज कनौजिया पुत्र कैलाश के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, सास, ससुर, देवर समेत अन्य ससुरालीजन बाइक, वाशिंग मशीन और अन्य सामान की मांग को लेकर उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते थे।मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि कुछ दिन पहले भी राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.