दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, हथौड़ी बरामद
देवरिया, जून 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास के आरोपी को बनकटा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की शादी बनकटा थाना क्षेत्र के दास नरहिया निवासी कुंदन कुमार जायसवाल से हुई है। दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा है और पति समेत अन्य लोगों ने हथौड़ा से प्रहार कर उसकी हत्या का प्रयास किया है। केस दर्ज करने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोहनपुर अंडरपास के समीप से पति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.