गोरखपुर, मार्च 5 -- गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। उपनगर गोला कस्बा के लोहा मंडी निवासी एक विवाहिता ने अपने पति सहित अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न, प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कस्बा लोहा मंडी निवासी नीतू साहनी पत्नी राजाराम साहनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी नौ वर्ष पूर्व राजाराम साहनी पुत्र हीरालाल साहनी के साथ हुई थी। दो बच्चे हैं। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति,ननद मोनी, दुर्गा व टोनी तथा सास बिंदु देवी दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करती रहती हैं। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए ताना मारते, गाली-गलौज करते और मारपीट करते रहते हैं। यहां तक कि घर में रहने और खाने-पीने तक में बाधा पहुंचाई जाती है। उसने 28 फरवरी 202...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.