पीलीभीत, जुलाई 8 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के पकड़िया नौगवां निवासी आरती पुत्री हीरालाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई।जिसमें कहा गया कि उसकी शादी 5 फरवरी 2024 को मुकेश कुमार पुत्र प्रेमशंकर निवासी ग्राम मकतुल, थाना गजरौला से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति मुकेश कुमार, सास दुलारो देवी, ससुर प्रेमशंकर, देवर विपिन कुमार निवासीगण ग्राम मकतूल के अलावा ननद भगवान देई, मिथलेश तथा नंदोई जगदीश निवासी ग्राम कैच, थाना जहानाबाद मोटरसाइकिल और डेढ़ लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर सभी ने उसे प्रताड़ित किया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 20 जून 2026 की रात करीब आठ बजे सभी आरोपियों ने उसके साथ फिर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में उसके मायके वाले उसे अपने साथ ले गए। पीड़ि...