दहेज उत्पीड़न व मारपीट में पति समेत आठ नामजद
लखीमपुरखीरी, जुलाई 30 -- नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी निवासी विवाहिता साइना की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी इमलिया निवासी रियासत अली के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं हुआ। आरोप है कि पति व अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग करने लगे। साइना के अनुसार मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार मारपीट की गई और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि बाद में ससुराल पक्ष उसे उसके मायके में गांव के किनारे छोड़ गया। पुलिस ने पीड़िता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.