बलरामपुर, मार्च 20 -- बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। मोहल्ला पुरैनिया तालाब निवासी हमीदुन निशा ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसकी शादी 12 नवंबर 2025 को मोहम्मद आसिफ से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास फरीदा, देवर बब्लू और उसकी पत्नी कलीमुन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 50 हजार रुपये की मांग को लेकर उसे लगातार ताना दिया जाता था और मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। 9 मार्च को आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और 10 मार्च को फिर से हमला कर उसे घ...