गोरखपुर, मार्च 17 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला सामने आया है। जगदीशपुर मठिया निवासी प्रतिमा पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से ही उसे कम दहेज लाने का ताना दिया जाता था और चार लाख रुपये व बुलेट की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। हाल ही में ससुरालियों ने घर पहुंचकर उसे, उसकी मां और बहन को पीटा, जिससे सभी घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.