गोरखपुर, मार्च 26 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड संख्या 6 अब्दुल हमीद नगर की निवासी खुश्बू सिंह ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति, सास और जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही कम दहेज को लेकर प्रताड़ना दी जाती रही। आरोप है कि 23 फरवरी 2026 की शाम आरोपियों ने मारपीट कर उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...